पाली शहर के कांग्रेस भवन में गुरुवार शाम को वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक एवं विधायक मम्मन खान ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी करती है। सर्वे में हरियाणा महाराष्ट्र में कांग्रेस आगे थी लेकिन जब रिजल्ट आया तो नतीजा कुछ और ही था। भाजपा की यह वोट चोरी का षड़यंत्र अब लंबे समय तक नहीं चलेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर इसका विरोध कर रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। क्योंकि इन्होंने भाजपा के लिए काम किया और भाजपा की सरकार बनाने में मदद की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस बूथ लेवल तक यह अभियान चलाएंगी। चोपालों में ग्रामीणों से मिलकर पता किया जाएगा कि उनके गांव से कांग्रेस विचारधारा वाले कितने लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। ताकि उनका एक डाटा एकत्रित कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित ने बताया- पाली में कांग्रेस की तैयारी पूरी है। बूथ लेवल पर अभियान चलाकर इसकी पूरी पड़ताल की जाएगी कि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कितने लोगों के नाम काटे गए है और कहां पर गड़बड़ी की गई है। विधायक भीमराज भाटी ने कहा- भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पाली निकाय चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्षदों को खरीदने का काम किया। उन्हें दुबई घूमाने, पार्षद कॉलोनी बनाकर प्लॉट दे और 5 लाख की शॉपिंग करवाने जैसे प्रलोभन भी दिए गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के बाद प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। बैठक में ये रहे मौजूद इससे पहले कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा कांग्रेसियों ने की। इस दौरान पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, नगर निगम महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, सोजत ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत कूमावत, मंगलाराम बाडसा, करणसिंह चाणौद, अमराराम पटेल, मदनसिंह जागरवाल, एमएम बोडा, जयदेव सिंह राणावत, जफर खान सिलावट, महेश परिहार, सुभाष मेवाडा, रफीक चौहान, प्रकाश सांखला, आमीन रंगरेज, प्रेम सिंह राठौड, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, जावेद सिरोहा, मोहनसिंह राजपुरोहित, पुष्प राज सोनी, मनोहर सिंह जवाली, साबिर जोया, रमजान भाटी, गजेन्द्र सिंह मण्डली, अनिल सिंह निम्बाडा, फिरोज खान सिंधी, सोहन सिंह राजपुरोहित, वजीर खां खैरवा, बाबू सिंह वायद, संजय परमार, मांगीलाल सोलंकी, जीवाराम बंजारा सहित कई जने मौजूद रहे।