पाली जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में सोजत, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ीनगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत समितियों के 95 वार्डों और जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए मतदान हुआ। बगड़ी नगर में सबसे ज्यादा 56.70% और रानी स्टेशन में सबसे कम 40.65% मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले सोजत में मतदान 5.47 प्रतिशत अंक बढ़ा, जबकि रानी स्टेशन में 5.66 और मारवाड़ जंक्शन में 3.34 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज हुई। सुमेरपुर में मतदान लगभग पिछले चुनाव के स्तर पर रहा। बगड़ी नगर के मतदान केंद्र संख्या 2 पर EVM में खराबी आने के कारण मतदान करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। रानी पंचायत के डूठारिया गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया और प्रशासन की समझाइश के बाद भी मतदान के लिए राजी नहीं हुए। वहीं, केलवाज गांव में फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगा। नेपावास में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन बाद में प्रशासन की समझाइश पर वे मतदान के लिए राजी हो गए। अब सभी की नजर 24 अक्टूबर को होने वाले पंच और सरपंच के चुनाव पर है। देखें … पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों (2020-21) का वोटिंग प्रतिशत --- ये खबर भी पढ़िए पाली जिले में 550 से ज्यादा सरपंच पद के दावेदार:दूसरे फेज में 146 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव; पढ़ें- आपके इलाके में कौन जता रहा दावेदारी