फलोदी में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वोटर्स सवेरे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिले की बाप पंचायत समिति में ईवीएम मशीन नहीं चलने से मतदाता वापस लौटने लगे। हालांकि, कुछ देर बाद ईवीएम शुरू हुई और वोटर्स की लाइन लगी। निर्दलीय प्रत्याशी के पति से मारपीट फलोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढढू में मतदान के दौरान झगडे में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रकाश धतरवाल और हनुमान विश्नोई के रूप में हुई। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची और उनका इलाज कराया। हनुमान विश्नोई पंचायत समिति फलोदी चुनाव की निर्दलीय प्रत्याशी मैना विश्नोई के पति हैं और उनके इलेक्शन एजेंट हैं। घायल प्रकाश (35) ने बताया कि मैं सुबह मतदान करने के लिए गया था। इस दौरान 20-25 लोगों ने मुझ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फलोदी सीआई नरेश निर्वाण ने बताया कि पुलिस घायलों के पर्चा बयान ले रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी होगी। फिलहाल मतदान स्थल पर शांति है। ईवीएम मशीन हुई खराब फलोदी के बाप पंचायत समिति के बारू गांव में बूथ नंबर 9 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो पाया। मतदान केंद्र पर पहुंचे कई मतदाता निराश होकर बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। ये बूथ ग्राम पंचायत बारू के वार्ड नंबर 4, 5, 6 और 7 के मतदाताओं के लिए बनाया गया है। यह बूथ बाप पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 और जिला परिषद के वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आता है। पौने तीन घंटे बाद शुरू हुई ईवीएम बीएलओ खेमाराम ने बताया- समय पर बाप एसडीएम को इसकी सूचना दे दी थी। कुछ समय पहले दूसरी ईवीएम मशीन लाई गई। करीब पौने तीन घंटे बाद 9ः50 बजे ईवीएम मशीन शुरू हुई और वोटर्स ने वोट डाले। फलोदी जिला परिषद सदस्य मतदान प्रतिशत आऊ पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत बाप पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत देचू पंचायत समिति मतदान प्रतिशत बापिणी पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत घंटियाली पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत लोहावट पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत पीलवा पंचायत समिति में मतदान प्रतिशत फलोदी पंचायत समिति मतदान प्रतिशत सेतरावा पंचायत समिति मतदान प्रतिशत यहां देखें मतदान से जुड़ी तस्वीरें… 673 मतदान केंद्र बनाए फलोदी पंचायत समिति के 15 वार्ड और जिला परिषद के 23 वार्ड के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए कुल 673 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद परिसर में मौजूद मतदाताओं को ही वोट डालने दिया जाएगा। फलोदी पंचायत समिति में प्रधान पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। फलोदी पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं, जहां 71,525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 37,820 पुरुष और 33,705 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।