भालता| कस्बे व आसपास की ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव-2026 के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो गए। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पोलिंग पार्टिया पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व पंच, सरपंच के मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर 21 अक्टूबर को पहुंची थी। 22 को पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हुआ। शनिवार 24 को वार्ड पंच व सरपंच की वोटिंग के बाद देर रात तक मतगणना व रविवार को उप सरपंच चुनाव के लिए मतदान दल लगातार पांच दिन तक डटे रहे। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल रविवार को पांचवें दिन अपने बूथों से चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गए। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।