पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के लिए जिले की चार पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को 193 अभ्यर्थियों ने 221 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सबसे ज्यादा 79 नामांकन उदयपुरवाटी पंचायत समिति में आए। अभ्यर्थी शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि तीसरे चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन लिए जा रहे हैं। उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा नामांकन 23 अक्टूबर को अंतिम तिथि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 23 अक्टूबर है। अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।