चूरू | रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को विधायक हरलाल सहारण व सभापति विनय गोयनका ने नवनिर्मित पीपलेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण किया। मुख्य यजमान व भामाशाह बीकानेर के राजेंद्र देवड़ा व संपत देवड़ा ने पूजा कर यज्ञ में आहुति दी। प्रेरक पार्षद नरेंद्र सैनी ने बताया कि इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। विधायक सहारण ने कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज में संस्कार, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। सभापति गोयनका ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में भूमिका निभाते हैं। उप सभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, डॉ. विकास देवड़ा, डॉ. वर्षा देवड़ा, मोहनलाल गढ़वाल, पार्षद विमला गढ़वाल, भाजपा मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, सुनीता प्रजापत आदि उपस्थित थे।