भास्कर न्यूज | सादुलपुर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी एसडीएम कोठी के पास लगे कचरे के ढेर के चलते आस-पास के व्यापारी और राहगीर परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लंबे समय से सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। कचरे का ढेर लगा रहने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, वहीं बेसहारा पशु दिनभर कचरे के आस-पास घूमते रहते हैं। यह क्षेत्र आवागमन की दृष्टि से काफी व्यस्त है। इसके बावजूद कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने व कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।