करवर| एआईसीसी महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। अशोक गुर्जर ने बताया कि माणी पंचायत मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। गोवंश को हरा चारा भी डाला गया। कार्यक्रम में मनीषकुमार मीणा (माणी), सुरेश कुमार, घमंडीलाल, रामकेश, जमनालाल, सुरेश मीणा और आकाश मीणा शामिल रहे।