बांता | नयागांव में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहल की गई। नयागांव से धामली जाने वाली ग्रेवल सड़क के किनारे ट्री गार्ड सहित 101 पौधे लगाए। गांव में रात के समय चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बेहतर रोशनी के लिए प्रमुख चौराहों पर 10 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गईं। यह कार्य नयागांव के भामाशाह मांगीलाल गेहलोत चौधरी परिवार की ओर से कराया गया। लाइटें लगने के बाद चौराहों पर रोशनी बढ़ी है। ग्रामीणों को रात में आवागमन में सुविधा होने की बात कही गई।