प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में चार दिन की छुट्टी के बाद बुधवार और गुरुवार को मंडी खुलने से उपज की भारी आवक हुई। गुरुवार सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। मंडी में सोयाबीन और मक्का सबसे ज्यादा पहुंचे। इनके अलावा मेथी, अलसी, लहसुन और प्याज भी बिक्री के लिए लाए गए। दीपावली नजदीक होने के कारण किसान त्योहार से पहले अपनी उपज बेचकर भुगतान लेने की जल्दी में नजर आए। नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश किसानों की भारी भीड़ के चलते मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं संभालने में परेशानी हुई। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि गुरुवार को भी उपज की भारी आवक रही। भीड़ नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों को नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया। किसानों से व्यवस्था में सहयोग की अपील मंडी प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उपज की आवक जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों से अपनी उपज व्यवस्थित तरीके से मंडी लाने की अपील की है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।