दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। इनमें दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें भी शामिल थीं। रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं। प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं। अब करीब 40 बची हैं। रेहान ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया, जबकि तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। उन्होंने कहा- कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है। बीकानेर हाउस बोला- नियमों के खिलाफ मिलीं कुछ तस्वीरें पूरे विवाद पर बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने भी अपना पक्ष रखा है। सोसाइटी ने गुरुवार को कहा कि प्रदर्शनी में लगी कुछ तस्वीरें उसकी पॉलिसी के खिलाफ थीं, इसलिए उन्हें हटाने के लिए कहा गया। सोसाइटी ने कहा कि बीकानेर हाउस एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यहां होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी की नीति का पालन करना होता है। रेहान बोले- प्रदर्शनी का लेआउट मैनेजमेंट को पहले बताया था रेहान ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे उनसे कहा गया कि शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। उनके मुताबिक, प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही प्रबंधन को दिया जा चुका था। उन्होंने कहा कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में हुए प्रदर्शनों का दस्तावेज थीं। रेहान ने कहा- मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए, लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा। प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। प्रियंका बोलीं- आज उसकी, कल किसी और की बारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कदम को हास्यास्पद बताया। उन्होंने इसे देशभर के युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया। प्रियंका ने कहा- उसकी तस्वीरें प्रदर्शनों की थीं। उनमें कोई टिप्पणी नहीं थी। किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं थी। रॉबर्ट वाड्रा बोले- सभी तस्वीरें पहले ही दिखा दी थीं रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- मुझे अपने बेटे रेहान पर बहुत गर्व है। उसने कई जगहों पर अपनी प्रदर्शनियां लगाई हैं, और बीकानेर हाउस में भी उसने पहले कई बार काम किया है। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक, प्रदर्शनी से एक हफ्ते पहले उन सभी तस्वीरों की पीडीएफ फाइल दी जाती है जिन्हें प्रदर्शित किया जाना होता है। उसने ऐसा ही किया, और बीकानेर हाउस की तरफ से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। रेहान ने दिल्ली प्रदर्शनों की फोटो खींचीं, राहुल भी नजर आए रेहान वाड्रा की फोटो सीरीज में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दृश्य दर्ज हैं। तस्वीरों में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और प्रदर्शन के दौरान बने तनावपूर्ण माहौल को दिखाया गया है। एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आ रहे हैं। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हुए थे। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए SIR के बदलाव वापस लेने की मांग की थी। कलाकारों और संस्थाओं के क्या अधिकार हैं, 4 पॉइंट्स में समझें रेहान विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ बताया। X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS का मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में भरोसा करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…