रायपुर| कस्बे में स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। स्वर्णकार समाज रायपुर के उपाध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि रायपुर में निकली शोभायात्रा में महाराज की झांकी बैंडबाजे और ढोल के साथ निकाली गई। मातृशक्ति कलश लेकर निकली। इस मौके पर स्वर्णकार समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। समापन महाआरती के बाद हुआ। मौके पर शिवनारायण सोनी, नंदकिशोर सोनी, कैलाश सोनी, महेश सोनी, श्याम सोनी, अजय सोनी, संजय सोनी, अभिषेक सोनी, गौरव सोनी, आशीष सोनी, राजू सोनी आदि मौजूद रहे।