कोटपूतली| शहर में मंगलवार को विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया। माधव बस्ती में शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। संचलन के दौरान ग्रामीणों व स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ संचलन का अभिनंदन किया। विजयादशमी के अवसर पर रामकृष्ण बस्ती, विवेकानंद बस्ती व श्याम बस्ती में भी शस्त्र पूजन व विजयादशमी उत्सव आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजन कर विजयादशमी के महत्व को रेखांकित किया गया। विभिन्न बस्तियों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, अनुशासन व सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। माधव बस्ती में निकले पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। विजयादशमी उत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा व संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।