बाड़मेर राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा महाबार में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, साइबर अपराध से बचाव, सतर्कता, स्वच्छता के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय महेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि बाड़मेर के अग्रणी जिला प्रबंधक करण सिंह गहलोत रहे। वित्तीय साक्षरता केंद्र से सुरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, नृत्य प्रस्तुतियां हुई। लोगों को बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग की बात बताई गई। बचत की आदत पर जोर दिया गया। डिजिटल लेन-देन में सावधानी के तरीके बताए गए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने का संदेश दिया गया। ओटीपी, पिन किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए। सतर्कता पर संदेश दिया गया। ईमानदारी, पारदर्शिता, जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही गई। स्वच्छता पर भी जागरूक किया गया। आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान देने की अपील की गई।