श्रीगंगानगर| पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का नवनिर्माण चलने के कारण श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस जनवरी 2027 तक आंशिक रूप से रद्द की गई है। अब यह ट्रेन श्रीगंगानगर से मालतीपाटपुर के बीच चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से 10 जनवरी तक मालतीपाटपुर तक ही संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से 6 जनवरी तक इन स्टेशनों के बीच चलेगी। श्रीगंगानगर से जाने वाली ट्रेन 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22 व 29 नवंबर, 6, 13, 20 व 27 दिसंबर तथा 3 व 10 जनवरी को मालतीपाटपुर तक ही चलेगी। वापसी में ट्रेन 21 व 28 अक्टूबर, 4, 11, 18 व 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 व 30 दिसंबर तथा 6 जनवरी को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर से रवाना होगी।