राजस्थान बार कौंसिल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शनिवार को चेयरमैन योगेन्द्र शक्तावत की अध्यक्षता में वकीलों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। जोधपुर में हुई बैठक में 209 दावों के लिए 8.16 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। बैठक का मुख्य मुद्दा अजमेर में अधिवक्ता भवन बनाने की मांग रहा। राजस्व मंडल अजमेर में होने से वकीलों को वहां जाना पड़ता है। बार कौंसिल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दल मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मिलकर मुफ्त जमीन और बजट मांगेगा। 209 दावों के लिए 8.16 करोड़ रुपए मंजूर राजस्थान अधिवक्ता कल्याण कोष ने कुल 209 दावों के लिए 8.16 करोड़ रुपए मंजूर किए। इनमें 91 मृत्यु दावों के लिए 5.27 करोड़ रुपए, 89 बीमारी दावों के लिए 90.47 लाख रुपए और 29 रिटायरमेंट दावों के लिए 1.99 करोड़ रुपए शामिल हैं। अधिवक्ताओं के नाम बदलने और 'डॉ.' लगाने के आवेदनों को मंजूरी मिली। हरेन्द्र सिनसिनवार की अध्यक्षता में पंजीयन समिति ने 2400 अधिवक्ताओं का पंजीयन किया।