जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण- मकानों की गणना और दूसरे चरण में जनगणना होगी। यानी पहले चरण में शहर में कितने मकान है उनकी संख्या को फीड किया जाएगा और उनकी सूची बनाई जाएगी। इसके बद दूसरा चरण शुरू होगा जिसमें जनगणना होगी। राजस्थान में पहले चरण का काम 16 मई से 14 जून के बीच किया जाएगा। इसके बाद अगले साल फरवरी और मार्च में दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। जनगणना 2027 में पहली बार स्वगणना पद्धति भी शुरू की जार ही है। यानी इस पद्धति से लोग पोर्टल के जरीये अपनी जानकारी खुद फीड कर सकेंगे। इससे उन व्यक्तियों और परिवारों को विशेष रूप से सुविधा होगी जो सामान्यतः काम व्यवसाय अथवा अन्य पेशेवर दायित्वों के कारण पूरे दिन अपने निवास स्थान से दूर रहते है। इधर जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम कोटा में चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह जनगण्ना देश के भविष्य और आमजन के कल्याण के लिए बनने वाली नीतियों को नई दिशा देगी। देश में पहली बार जनगणना ऑनलाइन की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यशाला में जयपुर से आए मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार दीक्षित तथा कोटा के मास्टर ट्रेनर विकास दीक्षित ने 38 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित जरूरी विषयों की जानकारी दी। ट्रेनिंग के बाद यह फील्ड ट्रेनर्स अपने अधीनस्थ पर्यवेक्षकों को जनगणना को लेकर ट्रेनिंग देंगे।