त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों के नाम पर फर्जी ऑफर्स से ठगी की आशंका है। इसे देखते हुए डीडवाना-कुचामन पुलिस ने सोमवार को एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग AI से फर्जी वेबसाइट और डिस्काउंट लिंक बनाते हैं। वे SMS, ईमेल और व्हाट्सऐप से भारी छूट का लालच देकर लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाते हैं। इससे बैंकिंग और UPI जैसी गोपनीय जानकारी चोरी हो सकती है। ठगी होने पर 1930 पर दें सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित ऐप का ही इस्तेमाल करें। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। भुगतान के दौरान ग्राहक की जानकारी के बिना अतिरिक्त चार्ज भी लग सकता है। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in और डीडवाना-कुचामन पुलिस हेल्पडेस्क 9256001930 / 9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।