दीपावली के अवसर पर राजस्थान के 541 मंदिरों में पांच दिन तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए देवस्थान विभाग ने करीब 8 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से मंदिरों में विशेष सजावट की जाएगी और आरती के कार्यक्रम होंगे। 27 अक्टूबर को विभाग ने आदेश जारी किया था। देवस्थान विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने बताया कि इस बार दीपावली पर पांच दिन तक मंदिरों में विशेष सजावट और आरती के कार्यक्रम होंगे। विभाग ने इसके लिए बजट मंजूर कर दिया है। 541 मंदिरों में होंगे कार्यक्रम देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की ओर से 27 अक्टूबर को आदेश जारी हुआ था। आदेश के अनुसार विभाग के अधीन 541 मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इनमें 352 मंदिर ऐसे हैं, जिनका संचालन सीधे विभाग करता है, जबकि 188 मंदिर आत्मनिर्भर श्रेणी में आते हैं। किस क्षेत्र के मंदिरों के लिए कितना बजट जयपुर प्रथम: 37 मंदिरों के लिए 59 लाख रुपए जयपुर द्वितीय: 17 मंदिरों के लिए 8 लाख रुपए अजमेर: 21 मंदिरों के लिए 22.60 लाख रुपए उदयपुर: 98 मंदिरों के लिए 175.60 लाख रुपए बीकानेर: 100 मंदिरों के लिए 148.70 लाख रुपए जोधपुर: 17 मंदिरों के लिए 10.75 लाख रुपए ऋषभदेव: 100 मंदिरों के लिए 141.55 लाख रुपए कोटा: 53 मंदिरों के लिए 53.50 लाख रुपए वृंदावन: 20 मंदिरों के लिए 30.40 लाख रुपए हनुमानगढ़: 21 मंदिरों के लिए 36.75 लाख रुपए भरतपुर: 57 मंदिरों के लिए 114 लाख रुपए इन सभी क्षेत्रों के मंदिरों के लिए कुल 8 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। खर्च का हिसाब देना होगा विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि बजट खर्च करने में राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता (RTPP) अधिनियम-2012, नियम-2013 और सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों की पालना करनी होगी। साथ ही, प्रत्येक मंदिर में हुए वास्तविक खर्च की जानकारी 15 दिन के भीतर आयुक्त कार्यालय को भेजनी होगी