राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर डूंगरपुर गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड की सलामी दी गई। एसपी समेत पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों ओर जवानों को सम्मानित किया। वहीं, रक्तदान शिविर में एसपी से लेकर जवानों ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। एसपी मनीष कुमार ने आज शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में सबसे पहले सेरेमोनियल परेड की सलामी ली। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने परेड की। इसके बाद पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ओर जवानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसपी मनीष कुमार समेत 62 पुलिस के अधिकारियों, जवानों ने रक्तदान किया ओर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए भी प्रेरित किया। 1 अति उत्तम, 5 सर्वोत्तम और 20 श्रेष्ठ पुलिसकर्मी सम्मानित एसपी मनीष कुमार ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों ओर जवानों को सम्मानित किया गया। एएसआई गजराज सिंह, तखत सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल लोकेंद्र ओर प्रदीप कुमार को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया। वही हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया को अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 20 पुलिसकर्मियों को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किए गए।