नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पंचायत चुनाव की है। आज 16 जिलों पंच-सरपंच के लिए वोटिंग हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1.राजस्थान के 16 जिलों पंच-सरपंच के लिए वोटिंग राजस्थान के 16 जिलों में आज पहले चरण में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग हुई...सबसे ज्यादा वोटिंग बाड़मेर के मांगता में 78.67 प्रतिशत और सबसे कम उदयपुर की भिंडर पंचायत समिति में 43.69 फीसदी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी,6 लोगों की मौत चूरू के ददरेवा में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। ये लोग गुरुग्राम में दो बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 3. उदयपुर के भिंडर में सरपंच प्रत्याशी का सिर फोड़ा पंचायत चुनाव मतदान के दौरान जयपुर के मौजमाबाद में दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। उदयपुर के भिंडर में सरपंच प्रत्याशी का सिर फोड़ा दिया । पूरी खबर पढ़ें 4. साइकिल सवार रिटायर्ड कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत अलवर में साइकिल सवार रिटायर्ड कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहले लोगों को लगा कि कार की टक्कर से मौत हुई है। लेकिन सीसीटीवी खंगालने पर हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी सामने आई। पूरी खबर पढ़ें 5. 27 अफसरों के खिलाफ भ्रष्टचार के मुकदमे चलेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में 27 अफसरों के खिलाफ कुल 21 मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी ...मंजूरी के बाद अब 27 अफसरों के खिलाफ एसीबी अब भ्रष्टाचार के मामलों में केस आगे बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी ट्रैवलर,3 की मौत जयपुर के बगरू में शुक्रवार देर रात ट्रेलर-ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। ट्रैवलर में नासिक के 28 श्रद्धालु थे, जो जयपुर से सांवलिया सेठ जा रहे थे। घायलों का कहना है कि ट्रैवलर ड्राइवर नशे में था। पूरी खबर पढ़ें 7. कोटा में 2 बच्चों की मां ने किया सुसाइड कोटा के विज्ञान नगर में शनिवार को एक विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। शोभा राठौर के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का कल से बदलेगा शेड्यूल जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। नए टाइम टेबल में लगभग 72 फ्लाइट के संचालन की तैयारी की गई है। अभी जयपुर से अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सप्ताह में करीब 68 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, जबकि विंटर शेड्यूल में इनकी संख्या बढ़कर 110 प्रति सप्ताह हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9.परिवार की 4 पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के पहले चरण में नागौर में एक दूल्हा सेहरा बांधकर वोट डालने पहुंचा, तो पालड़ी जोधा में 99 वर्षीय तेजाराम के परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. शरद पूर्णिमा कल, खीर रखने की परंपरा कल 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी...इस रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है जिसे लोग अगले दिन इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।