राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर के नोखा में दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दोपहर 3 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। कुछ जगह ओले भी गिरे। सीकर में शाम करीब 4:15 बजे तेज धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। झुंझुनूं में दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर में शाम को आंधी चली। अजमेर में रात 9 बजे बारिश हुई। वहीं अजमेर में गर्मी को देखते हुए आठवीं तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी दी है। वहीं दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजस्थान में बारिश की 3 तस्वीरें… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… दोपहर बाद बदला मौसम, राजसमंद जिले में गिरे ओले दोपहर बाद उत्तर-पश्चिम के जिलों का मौसम बदल गया। राजसमंद जिले में शाम 4 बजे के बाद बारिश हुई। बीकानेर के नोखा में दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दोपहर 3 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। जयपुर में शाम को आंधी चली। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र के ओडा कनूजा गांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे। सीकर में शाम करीब 4:15 बजे तेज धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र में शनिवार रात मौसम ने करवट ली। रात करीब 9 बजे बारिश हुई। बालोतरा जिले के पाटोदी इलाके में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को शाम को नवातला और आसपास के कुछ गांवों में हुई हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। झुंझुनूं में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर में बादल छाए और कुछ स्थानों पर शाम को धूलभरी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हनुमानगढ़ के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अजमेर में गर्मी के कारण क्लास आठ तक के स्कूली बच्चों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 25 और 26 अप्रैल को तेज गर्मी का प्रभाव रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिम के जिलों में हीटवेव चलेगी और कहीं-कहीं तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल सीकर में तेज धूप के बीच बारिश सीकर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शहर में शाम करीब 4:15 बजे धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। वहीं बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान करीब 25.4 डिग्री रहा। मौसम केंद्र के अनुसार 27 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। जयपुर में शाम को आंधी चली जयपुर में शुक्रवार को सीजन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से तेज गर्मी रही और शहरी इलाके में दिनभर सरफेस लेवल पर गर्म हवा चली। दोपहर में कहीं-कहीं जयपुर में हल्के बादल भी छाए। शाम 5:50 बजे विधानसभा रोड के आसपास आंधी चली। झुंझुनूं में आंधी के साथ तेज बारिश झुंझुनूं में दिन का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कोटा में रात का तापमान एक डिग्री तक बढ़ा कोटा में गर्मी ने शनिवार सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे शहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। रात के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। अलवर में धूप और लू का असर शुरू हुआ अलवर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप और लू का असर भी शुरू हो गया। आमजन को गर्मी से राहत देने के लिए दिन में नगर निगम की ओर से मुख्य रोड पर पानी की बौछार की गई। ताकि गर्मी से कुछ राहत मिली। आगामी दिनों में लू का असर बढ़ेगा। उदयपुर में दिन का पारा 0.6 डिग्री चढ़ा उदयपुर में गर्मी अब लोगों को झुलसाने लगी है। धूप और गर्म हवा के कारण दिन के समय बाजारों में सन्नाटा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री तक बढ़ गया। लेकसिटी में अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। अजमेर में रात 9 बजे हुई बारिश अजमेर शहर में अप्रैल के आखरी दिनों में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। बीते 24 घंटे में दिन का तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रात नौ बजे अचानक मौसम बदल गया। कोटड़ा क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले में गर्मी को देखते हुए क्लास आठ तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक गोविंद नारायण शर्मा ने आदेश जारी किया है। 8वीं तक के छात्र/छात्राओं का 27 अप्रैल से स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक किया गया है। जोधपुर में सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा जोधपुर में तेज धूप के साथ गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को जोधपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। यह पिछले सप्ताह में सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है।