जोधपुर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी कार्रवाई कर समाधान कर रहा है। शहर में कहीं नाली ओवरफ्लो होने, सड़क खराब होने, कचरा जमा होने और सीवरेज जाम जैसी समस्याएं सामने आईं, वहीं शिकायतों के बाद कई क्षेत्रों में लोगों को राहत भी मिली। ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठी समस्याओं पर कार्रवाई भी हुई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ओवरफ्लो नाली से दुकानदार परेशान जोधपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में ओवरफ्लो हो रही नाली के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता सुमित्रा परिहार ने बताया कि उनकी दुकान के सामने गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से जल्द नाली की सफाई करवाकर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। खराब सड़क और जलभराव से राहगीर परेशान जोधपुर बाईपास स्थित प्रेम विहार, तिलवाड़िया की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से पैदल चलना और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी नरेश परिहार ने बताया कि समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से समाधान नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। एक माह से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा जोधपुर के श्री गंगानगर क्षेत्र में मंदिर के सामने और मुख्य मंदिर के पीछे की ओर करीब एक माह से अधिक समय से खोदा गया गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है। शिकायतकर्ता जीत ने बताया कि गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों, बच्चों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द गड्ढा भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। तीन दिन से नहीं उठा कचरा, फैली गंदगी जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र स्थित रिडिया फांटा चौराहा पर बालाजी स्वीट्स के सामने पिछले तीन दिनों से कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता मोहन सिंह ने बताया कि न तो सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ी आई है। लगातार जमा हो रहे कचरे से आसपास गंदगी फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई करवाकर नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है। सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट दूर, सफाई के बाद लोगों को मिली राहत जोधपुर के सूरसागर स्थित हिंगलाज नगर में सीवरेज पाइपलाइन ब्लॉक होने की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय निवासी कैलाशदान चारण ने समस्या में बताया था कि पाइपलाइन जाम होने से गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा था और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज लाइन की सफाई कर रुकावट दूर की। सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने भी समस्या के समाधान की पुष्टि की है। पाइपलाइन सुचारु होने से गंदे पानी की निकासी सामान्य हो गई है और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे फैली गंदगी हटी, जीवीपी पॉइंट पर सफाई से क्षेत्र हुआ स्वच्छ जोधपुर के प्रताप नगर स्थित युमासिटी कॉलोनी की गली नंबर-2 में सड़क किनारे खुले में फैले कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय निवासी कमर अली ने समस्या में बताया था कि लोग सड़क किनारे कचरा डाल रहे थे, जिससे आवारा पशु जुट जाते थे और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों सहित राहगीरों को परेशानी होती थी। समस्या के बाद नगर निगम ने मौके पर सफाई करवाई और पूरे क्षेत्र से कचरा हटाया। सफाई प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि यह जीवीपी पॉइंट वर्षों से संचालित है और अब यहां नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कचरा हटने से क्षेत्र साफ-सुथरा हो गया है और लोगों को गंदगी व दुर्गंध से राहत मिली है। राजेश सारवान बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के सूरसागर स्थित हिंगलाज नगर निवासी कैलाशदान चारण ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की थी कि सीवरेज पाइपलाइन ब्लॉक होने से गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या मिलने के बाद वार्ड प्रभारी राजेश सारवान ने मामले पर कार्रवाई करते हुए संबंधित टीम से सीवरेज पाइपलाइन की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और परेशानी से राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 2.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 4.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 5.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 6.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 7.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप