सवाई माधोपुर| जिलेभर में मंगलवार को विजया दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर भगवान राम व रावण के पात्रों के बीच संवाद शुरु कराया। बाण चलाकर तो कहीं रिमोट का बटन दबाकर दशानन के पुतले का दहन किया। रावण दहन में आतिशबाजी और आमजन के सामूहिक जय श्रीराम के के जयकारे गूंज उठे। कुंभकर्ण का पुतला 1.45 मिनट, मेघनाद का पुतला 1.30 मिनट तथा रावण का पुतला 2 मिनिट में ढ़ेर हो गया। जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में मेघनाद, कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। वहीं शहर में रामलीला मंडल समिति की ओर से रामलीला मैदान में 51 फीट का पुतला दहन किया। दशहरा मैदान के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना, नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी, आयुक्त दलीप पूनिया सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।