बाड़मेर हाई स्कूल मैदान में 10 दिवसीय रामलीला के सफल समापन के बाद रामलीला कमेटी ने स्नेहमिलन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कलाकारों, कार्यकर्ताओं, रूपकारों, सहयोगियों का आभार जताया गया। कमेटी अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव राजूसिंह सोढ़ा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि इस साल की रामलीला सभी के सहयोग से बहुत शानदार रही। उन्होंने कलाकारों को अगले वर्ष की रामलीला के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी रमेश कड़ेला ने बताया कि स्नेहमिलन के दौरान कलाकारों के बीच अभिनव पर तर्क-वितर्क हुआ। सही संकल्प लिया गया। अगले वर्ष इससे भी भव्य और सुंदर रामलीला का मंचन किया जाएगा।