भीलवाड़ा | भरतपुर में 19 से 21 अक्टूबर तक आयोजित जसवंत केसरी कुश्ती दंगल में पुर से शिव व्यायाम शाला के पहलवानों ने दो खिताब जीते। कुश्ती कोच कल्याण विश्नोई के अनुसार 60 किलो भार वर्ग में रिकी विश्नोई ने जसवंत किशोर का खिताब अपने नाम किया। इस जीत पर रिकी को 15,000 रुपए और गुर्ज पट्टा प्रदान किया गया। वहीं 50 किलो भार वर्ग में गौरव विश्नोई ने जसवंत बसंत का खिताब जीता और उन्हें 7,100 रुपए तथा गुर्ज पट्टा दिया गया। इसी भार वर्ग में शिवम विश्नोई उपविजेता रहे, जिन्हें 3,100 रुपए की राशि और रजत पदक प्रदान किया गया। आयोजनों के दौरान व्यायाम शाला में उस्ताद जगदीश विश्नोई और पार्षद पद्मिनी अरुण विश्नोई ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनके प्रदर्शन की सराहना की।