नगर क्षेत्र में निजी टेलीकॉम कंपनियों पर नगर पालिका की बिना स्वीकृति सड़क और सीसी रोड तोड़ने का आरोप लगा है। कांग्रेस पार्षदों ने पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी यतिंद्र पोरवाल को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि केबल लाइन डालने के नाम पर पूरे नगर में जगह-जगह सड़क और सीसी रोड अवैध रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई। नगर पालिका में न तो कोई फाइल है, न कोई एनओसी है। स्वीकृति नहीं ली गई। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष की शह पर लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। इसे पद का दुरुपयोग बताया गया। जनप्रतिनिधियों ने मामले में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा, पूर्व पार्षद अरविंद नाहर, मुस्तफा बोहरा, पार्षद भरत वैष्णव, हरीश सोनी, सुमित चपलोत, अजय यादव, भरत खटीक, इंद्रा नाहर, मधु यादव, हरीश टेलर, प्रदीप आमेटा, ओम प्रकाश औदिच्य, अशोक देवड़ा, आशीष शर्मा, लखन गुर्जर, विजय नाहर, चट्टान साहू आदि मौजूद रहे।