सादुलपुर | सादुलपुर रामलीला कमेटी की रामलीला के आठवें दिन रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी मनोज मल ने बताया कि अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाकर युद्ध टालने की सलाह दी, लेकिन अहंकारी रावण ने इनकार कर दिया। अंगद ने रावण को युद्ध की ललकार दी। रावण की भूमिका सुशील भार्गव और अंगद की भूमिका अजय शास्त्री ने निभाई। शिव एंड पार्टी की कॉमेडी ने दर्शकों को खूब हंसाया। संचालन छोटूलाल नायक ने किया। इधर, पालिका के पास श्री करणी माता मंदिर रामलीला कमेटी की रामलीला के आठवें दिन बाली वध के बाद सुग्रीव का राज्याभिषेक, अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान-रावण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। इसके बाद रावण द्वारा विभीषण को लंका से निष्कासित करने पर विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे। लीला में डांसर संजू ने नृत्य प्रस्तुति दी। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।