सलूम्बर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव के लिए 19 से 22 अक्टूबर तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के नामांकन दाखिल हुए। जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए 42 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन की अंतिम तारीख आज है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और समर्थक सक्रिय नजर आए। लसाड़िया में सबसे ज्यादा 51, गिंगला में सबसे कम 19 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। जिले की चार पंचायत समितियों में नामांकन का आंकड़ा सामने आया है। नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज रहीं। अपने-अपने क्षेत्रों में जीत की संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न दलों ने प्रत्याशियों को उतारा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से कई निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। जांच और नाम वापसी के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर और साफ होगी।