सलूम्बर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रविवार को देर रात श्री बद्री विशाल मंदिर ट्रस्ट संगठन के तत्वावधान में समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जन्म जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। श्री बद्री विशाल मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आराध्य देव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। खीर का भोग लगाकर की सामूहिक आरती धार्मिक आयोजन के अंतिम चरण में आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज को खीर का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से आरती कर परिवारों, समाज और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। जन्म जयंती समारोह में महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। गरबा नृत्य के दौरान माहौल उत्सवी हो गया। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन ने समाजबंधुओं को एक साथ आने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर दिया।