टोंक| भरनी पंचायत के रानीपुरा नयागांव में रविवार को भैंरूजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला रानीपुरा और सांखना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सांखना की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता से जुड़े पंकज वर्मा और शिवजी लाल यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में देवपुरा, केरिया, कंवरपुरा, देवड़ावास, गैरोली, धुंआ, थली, भरनी, खरेड़ा और घाड़ सहित आसपास के गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। कृष्ण, बंटी और दीपू ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में प्रहलाद यादव, मुकेश, राजेश, रूपनारायण, गोवर्धन और हनुमान सहित कई भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग किया है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह है।