महिला पतंजलि योग समिति ने अश्वनी एकादशी पर 'सेवा संकल्प प्रकल्प' के तहत कार्यक्रम किया। सारणेश्वर दरवाजे के बाहर राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल व वार्ड नंबर 24 के आंगनबाड़ी केंद्र के 45 बच्चों का पूजन कर उन्हें पाठ्य पुस्तकें, कॉपी, बिस्किट, फल व चॉकलेट भेंट किए गए। जिला संयोजिका पवन आर्य ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने सुबह जल्दी उठने, समय पर सोने व भोजन को स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बताया। खेलकूद व योग का महत्व भी समझाया। सह मीडिया प्रभारी गीता चौहान ने बताया कि बहनों ने कन्याओं को तिलक लगाकर पूजन किया। योग शिक्षिका राधा चौहान व पवन आर्य ने बच्चों को योग भी करवाया। कार्यक्रम में महामंत्री मंजुला खत्री, सह मीडिया प्रभारी गीता चौहान, सहयोग शिक्षिका विमला चौहान, योग शिक्षिका राधा चौहान, सदस्य फैंसी देवी, शिक्षिका सुनीता मीणा, कार्यकर्ता अंजू कुंवर, आशा सहयोगिनी विमला चौहान व नीता कुंवर उपस्थित थीं। समिति ने अब तक 151 बच्चों को पठन सामग्री व अन्य चीजें बांटी हैं।