जाडन | कस्बे के समस्त ग्रामवासियों ने हाल में हुए चुनाव में सरपंच संतोष कंवर और 11 वार्ड पंचों के सम्मान में प्रेमपुरी महाराज समाधि स्थल पर बहुमान किया। उप सरपंच सुरतादेवी रमेशकुमार बावरी, वार्ड पंच कंचनदेवी लक्ष्मणराम, भवानीसिंह, अमराराम देवासी, अर्जुनसिंह भाट, श्रवण कुमार, दुर्गादेवी मानाराम, हेमलता भगवानदास वैष्णव, दिनेश कुमार, लीलादेवी दीपाराम मौजूद रहे।