राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बन्नालाल ने जिला मुख्यालय पर चल रहे एससी-एसटी वर्ग के पांच दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि स्काउट की वास्तविक पहचान अनुशासन और सेवा है। जनजातीय बहुल डूंगरपुर में अधिक से अधिक एससी-एसटी बच्चों को स्काउटिंग से जोड़ना राज्य मुख्यालय की प्राथमिकता है। इस दौरान सीओ स्काउट भाविक सुथार, तहसीलदार कमलेश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।