कस्बे के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में चोरों ने एक सप्ताह में दूसरी बार वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बीती रात खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर घुसने की घटना सामने आई। लगातार हो रही घटनाओं से सरकारी संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले चोर स्टोर रूम की खिड़की के कांच तोड़कर औषधालय में घुसे थे और एल्युमिनियम भगोना, बड़ा स्टील जग, गैस टंकी का रेगुलेटर तथा 10 लीटर का स्टील टी-कंटेनर चुरा ले गए थे। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहली घटना के बाद चोरों ने एक बार फिर इसी औषधालय को निशाना बनाया। बार-बार हो रही चोरी और प्रयास की घटनाओं से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में आरोपियों का पता लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।