सीकर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं जर्जर सड़क हादसों का कारण बन रही है तो कहीं खुले नाले, जाम नालियां और बंद स्ट्रीट लाइट से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ‘भास्कर समाधान’ पर उठाई गई कुछ शिकायतों पर संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान कर लोगों को राहत भी पहुंचाई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… देवीपुरा रोड पर जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण देवीपुरा रोड स्थित बस डिपो की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। स्थानीय निवासी योगेश शर्मा ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। खुले नाले से फैल रही दुर्गंध, लोग परेशान नवलगढ़ रोड निवासी कैलाश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास स्थित नाला काफी समय से खुला पड़ा है। नाले से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने नाले को ढकने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। जाम नालियों से निकासी ठप, गंदा पानी भरने की आशंका न्यू जनता कॉलोनी निवासी रोहिताश्व कुमार ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि पीपराली रोड स्थित सूर्य मार्ग की अधिकांश नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। बारिश के दौरान गंदा पानी सड़क पर भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। तीन-चार दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग मनसा कॉलोनी निवासी पीयूष जोधा ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि भंवर कॉलोनी में पिछले तीन-चार दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। पालवास रोड पर जलभराव की समस्या से मिली राहत कलवारिया कुंज निवासी किशन सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि पालवास रोड पर सीवरेज कार्य के कारण वाहनों का आवागमन दूसरी ओर से हो रहा था, जहां हल्की बारिश में भी पानी भर जाता था। कई दिनों तक जलभराव रहने से लोगों को परेशानी होती थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी। अब क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली है। समय पर पहुंचने लगी कचरा गाड़ी, सफाई व्यवस्था सुधरी आरटीओ ऑफिस रोड निवासी विक्रम शिवराण ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी समय पर नहीं आती थी और पांच-छह दिन में केवल एक बार पहुंचती थी। साथ ही गाड़ी का साउंड सिस्टम बंद होने से लोगों को उसके आने की जानकारी भी नहीं मिलती थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करवाई और साउंड सिस्टम भी चालू कर दिया। अब क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हो गई है। आज के ‘स्टार ऑफिसर’ : एईएन अमित स्वामी आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन अमित स्वामी बने हैं। आरटीओ ऑफिस रोड निवासी विक्रम शिवराण ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी समय पर नहीं पहुंच रही थी और कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ और लोगों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 3.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 5.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 6.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 9.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 10.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान