गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति और अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. नेमीचंद्र जैन ‘भावुक’ की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शाम 4:30 बजे रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी भवन में विचार गोष्ठी होगी। समिति के सचिव डॉ. भावेंद्र शरद जैन ने बताया कि ‘गांधी आज’ विषय पर आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत होंगे। वे समकालीन संदर्भों में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता पर विचार रखेंगे। अध्यक्षता गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति, जोधपुर की अध्यक्ष आशा बोथरा करेंगी।