सादुलपुर | सालासर पैदल यात्रियों की सहायता के लिए मरोदिया ग्रुप की तरफ से सेवा वाहन शुरू किया गया है। महादेव मंदिर से पूजा करने के बाद धर्म ध्वजा देकर वाहन को रवाना किया गया। यह सेवा तीन दिन रहेगी। सेवा वाहन सुबह से शाम तक हाइवे पर घूमकर पैदल यात्रियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएगा। निखिल मरोदिया ने बताया कि वाहन में शीतल जल, फ्रूटी, बिस्किट, मिक्सचर, फल और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया व ललिता देवी की प्रेरणा से हो रहे इस सेवा कार्य में प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, मीनू देवी मरोदिया, पीयूष मरोदिया, प्रमेश कुमार, प्रकाश पारीक, रवि पारीक, श्रवण सिंह राजपूत आदि ने धर्म ध्वजा देकर वाहन को रवाना किया।