सोप सोप गांव में सामाजिक सरोकारों के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी शशि लखन मीना ने ग्रामीणों को 2500 दैनिक भास्कर दीपावली लक्ष्मी के पन्ने बांटे। दीपावली के पर्व पर घर-घर सुख-समृद्धि की कामना के साथ पन्ने वितरित किए गए। लक्ष्मी जी के आगमन की प्रार्थना भी की गई। पन्ने पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने शशि लखन मीना का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि शशि लखन मीना शिक्षा और महिला उत्थान में भी सहयोग करती हैं। छात्राओं और जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास करती हैं। अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनका सेवा भाव क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।