सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने पेयजल पाइपलाइन लीकेज, कचरा नहीं उठने, नाली का पानी सड़क पर फैलने और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई कुछ समस्याओं पर संबंधित जिम्मेदारों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी पहुंचाई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' बजाज रोड स्थित सुभाष चौक में गणेशजी के मंदिर के पास नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने से बदबू की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में सुनील ने भास्कर समाधान के जरिए समस्या पोस्ट कर बताया था। नाले की सफाई नहीं होने से आसपास के लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित नाले की सफाई करवा दी। नाले की सफाई होने के बाद बदबू की समस्या से लोगों को राहत मिली। नागरिकों की समस्या पर कार्रवाई करवाने के लिए आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' एईएन अमित स्वामी हैं। धंसी कुई की समस्या का हुआ समाधान कंवरपुरा रोड स्थित कुमावत नगर से राकेश कुमार ने समस्या पोस्ट की थी कि हरिजन बस्ती में पानी आने से बाथरुम की कुई धंस गई है। इससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान कराया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी सिल्वर जुबली रोड से पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से कई दिनों से सड़क पर पानी बह रहा है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ जा रहा है। इसके साथ ही सड़क पर पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति भी बन रही है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शेर सिंह ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाकर पानी की बर्बादी और जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सैनी नगर की गली में कई दिनों से जमा है कचरा जयपुर रोड स्थित सैनी नगर की गली में कई दिनों से कचरा जमा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गली में नहीं आते, जिसके कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, नगर परिषद की कचरा गाड़ी भी गली में नहीं आने से समस्या और बढ़ रही है। सुरेश सैनी ने बताया कि कचरा नहीं उठने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नियमित सफाई करवाने और कचरा गाड़ी को गली में भेजने की मांग की है। नाली का पानी सड़क पर फैलने से परेशानी चांदपोल में नाली का पानी सड़क पर फैला रहता है। नाली का लेवल सही नहीं होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है और पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ मच्छर-मक्खियों की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों को सड़क से आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोपाल माथुर ने नाली का लेवल ठीक करवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सूर्या नगर में कहीं 24 घंटे जल रही लाइट, कहीं अंधेरा पिपराली रोड स्थित सूर्या नगर में स्ट्रीट लाइट के स्विच नहीं लगे होने के कारण कुछ जगह लाइट 24 घंटे जलती रहती हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। इससे एक तरफ बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ अंधेरे वाले स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशवेंद्र वर्मा ने स्ट्रीट लाइट में स्विच की व्यवस्था करने और जिन स्थानों पर लाइट बंद या उपलब्ध नहीं है, वहां व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 2.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 3.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 4.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 5.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 6.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 8. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 9.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 10.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त