सीकर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने खराब सड़कों, जलभराव और पेयजल संकट से जुड़ी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। न्यू इंदिरा कॉलोनी में खराब ट्यूबवेल की समस्या दूर करवाई गई, जबकि फतेहपुर रोड पर सड़क निर्माण की समस्या का समाधान किया गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... जेईएन मोनिका बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' न्यू इंदिरा कॉलोनी से हरि प्रसाद कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 52 में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र का ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन मोनिका ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए मोनिका को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। फतेहपुर रोड पर सड़क निर्माण की समस्या हुई दूर फतेहपुर रोड से राकेश अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... धोद रोड पर सड़क की हालत खराब, चैंबर भी सड़क से ऊंचे धोद रोड से अमित कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 28 में सड़क की हालत खराब है। वहीं, चैंबर भी सड़क के लेवल से ऊपर बने हुए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत करवाकर चैंबरों का लेवल सही करना जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। धोबियों के मोहल्ले में नाली नहीं होने से गली में भरा पानी धोबियों के मोहल्ले से रणवीर सिंह महला ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की गली में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां नाली नहीं होने के कारण गली में पानी भरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाना जरूरी है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें