सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों को सुबह युवती घर पर नहीं मिली। परिवार ने परिचित युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 18 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 18 अक्टूबर की रात परिवार के सभी लोग घर पर सो रहे थे। अगले दिन 19 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि 18 साल की बेटी घर पर नहीं है। इसके बाद आस-पड़ोस और गांव में बेटी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार ने दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। युवक परिवार का परिचित ही है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान से सामान चोरी फतेहपुर कस्बे में मकान में चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड 55 निवासी फारूख के अनुसार चोर उनके घर से 20 अक्टूबर की रात चोर कई सामान चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।