सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सबलपुरा: एक साल से खराब है रोड लाइट सीकर के वार्ड नंबर 65 की बिस्मिल्लाह कॉलोनी, सबलपुरा से शाहिद मंसूरी ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिख है कि करीम तेली वाली गली में रोड पर तीन पोल लगे हुए हैं लेकिन इनकी लाइट्स एक साल से खराब पड़ी हैं। समाधान करवाएं। रोशनगंज मोहल्ला: खुले में कचरा, बेसहारा पशु फतेहपुर रोड, खटीकां प्याऊ चौक,भवानी नगर, रोशनगंज मोहल्ला से साहिल कुमार ने खुले में कचरा पड़ा होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भवानी नगर में वार्ड 64 और 65 के लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। इससे बेसहारा पशु भी जमे रहते हैं। इस परेशानी का कोई समाधान करवाएं। आनंद नगर: पानी की पाइपलाइन हुई लीक फतेहपुर रोड डाक बंगलो सर्किल, आनंद नगर से हरीश ने पानी की पाइपलाइन के लीक होने की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि इस लीकेज पाइपलाइन से पूरा दिन पानी बहता रहता है। इसका जल्द समाधान करवाया जाए। शिव नगर: गली में नीचे तक लटक रहे बिजली तार शिव नगर, सीकर बायपास से नरेन्द्र शर्मा ने गली में नीचे तक झूलते बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नानी गांव में झूलते बिजली के तारों की शिकायत कई बार विभाग में दर्ज करवा चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समरथपुरा: ठीक हुई एक महीने से फूटी पाइपलाइन मंजू चौधरी ने किशन कॉलोनी रोड, समरथपुरा से पानी की फूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बीते एक महीने से हमारे एरिया में पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है। सप्लाई के समय रोज इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसे तुरंत ठीक करवा दिया है। पिपराली: जेईएन हरिराम बने 'स्टार ऑफिसर' सीकर के वार्ड 50, पिपराली रोड, अली मस्जिद से यूनुस खान ने तीन महीन से सप्लाई में गंदा पानी आने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जलदाय विभाग में बार–बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं कर रहे। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद जेईएन हरिराम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान