सीकर। शहर के कई इलाकों से बुनियादी अव्यवस्थाओं और विभागीय लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीरें 'भास्कर समाधान' पर सामने आई हैं। बिसातियाान मोहल्ले में बिजली के पोल पर लिपटी पेड़ की बेल के कारण अब घरों की दीवारों में भी करंट दौड़ने लगा है, जिससे बड़ा हादसा होने का डर है। वहीं, पालावास चौराहे पर दो महीने से बंद पड़ी लाइटों को ठीक करने के बजाय कर्मचारी रोज बहाने बनाकर टाल रहे हैं। नवलगढ़ रोड की जाट कॉलोनी में सड़कों पर जमा पानी कोचिंग आने वाले हज़ारों छात्र-छात्राओं के लिए आफत बन गया है, तो आरटीओ ऑफिस रोड पर पाइपलाइन ठीक करने के बाद खोदे गए गड्ढे में सिर्फ मिट्टी भरने से पूरी सड़क धंसने लगी है। इन गंभीर समस्याओं के बीच राहत देने वाली खबरें भी आईं। 'भास्कर समाधान' की पहल पर चांदपोल के धोद रोड का अंधेरा दूर कर दिया गया है। इसके साथ ही, नया बिजली कनेक्शन देने में आनाकानी करने वाले स्टाफ को फटकार लगाते हुए एईएन (AEN) विवेक ओला ने खुद रुचि लेकर उपभोक्ता का नया घर रोशन कराया, जिसके बाद वे जनता के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पेड़ की बेल बनी करंट का कारण सीकर शहर के सिल्वर जुबिली रोड स्थित बिसयतियन मोहल्ले में बिजली के पोल और घरों की दीवारों में करंट आने की समस्या सामने आई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने 'भास्कर समाधान' पर यह समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि एक बिजली के पोल पर पेड़ की बेल फैल गई है। इस बेल के कारण पोल में करंट उतर रहा है और अर्थिंग मिलने की वजह से पास में बनी दीवार में भी करंट आ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों के रवैये से स्थानीय लोग परेशान पालवास चौराहा क्षेत्र में पिछले दो महीने से बंद पड़ी रोड लाइटों के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी पंकज तिवाड़ी ने 'भास्कर समाधान' पर बिजली विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए बताया कि मुख्य रास्ते की लाइटें लंबे समय से बंद हैं। अचरज की बात यह है कि इसे ठीक करने वाले कर्मचारी रोज यहां से गुजरते हैं, लेकिन हर बार 'वापस आते समय ठीक कर देंगे' का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं। कोचिंग स्टूडेंट्स और राहगीरों को असुविधा शहर के प्रमुख नवलगढ़ रोड स्थित जाट कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के कारण आमजन और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी महीपाल ने 'भास्कर समाधान' पर यह मुद्दा उठाते हुए बताया कि मुख्य इलाके की सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है और यह क्षेत्र कोचिंग और पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों का मुख्य केंद्र है, इसलिए जलभराव के कारण रोजाना हजारों छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है। पाइपलाइन सुधारने के बाद नहीं की पक्की मरम्मत रेलवे स्टेशन कॉलोनी के आरटीओ ऑफिस रोड पर जलदाय विभाग (PHED) की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी सुनील ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले विभाग ने पानी की पाइपलाइन ठीक करने के बाद गड्ढे को सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया था। हाल ही में हुई बारिश के कारण वह मिट्टी धंस गई है और वहां गहरा गड्ढा होने से पानी भर रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। समस्या पोस्ट होते ही हरकत में आया प्रशासन सीकर शहर के चांदपोल इलाके के धोद रोड पर पिछले कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइटों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय निवासी हाजी अमजद अली ने इस अव्यवस्था को लेकर 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से पूरे मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने सभी बंद लाइटों को ठीक करवाकर आमजन को बड़ी राहत दी है। हरकत में आए बहाना बनाने वाले अधिकारी नवलगढ़ रोड निवासी दीपक कुमावत को नया मकान बनाने के बाद आ रही बिजली कनेक्शन की समस्या से निजात मिल गई है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए बताया था कि नया कनेक्शन लेने के लिए वे चक्कर काट रहे थे, लेकिन अधिकारी कभी मीटर तो कभी पोल न होने का बहाना बनाकर बात टाल रहे थे। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होते ही बिजली विभाग के AEN ने त्वरित कार्रवाई की और उपभोक्ता को नया कनेक्शन जारी कर बड़ी राहत दी। विवेक ओला बने आज 'स्टार ऑफिसर' सीकर के नवलगढ़ रोड के रहने वाले दीपक कुमावत के नए मकान में आखिरकार बिजली का कनेक्शन चालू हो गया है। इससे पहले वे दफ्तर के चक्कर काट रहे थे और अधिकारी मीटर और पोल की कमी का बहाना बनाकर उन्हें टाल रहे थे। इस परेशानी को जब 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया गया, तो बिजली विभाग के एईएन (AEN) विवेक ओला ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत निर्देश देकर उपभोक्ता को नया कनेक्शन दिलवाया। इस सराहनीय और त्वरित कार्य के लिए विवेक ओला को 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 5.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 9.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 10.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत