सीकर में बीते 3 दिन से लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों की आवाजाही बढ़ने से रात का तापमान बढ़ गया है। वहीं, दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। सीकर में अगले 2 दिन मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सीकर में आज सुबह से हवा नहीं चल रही है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज दिन का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज बादलवाही के साथ ही धूप निकली हुई है और आज हल्की उमस भी बनी हुई है। सुबह से मौसम में गर्मी का असर देखने को‌ मिल रहा है। सुबह तेज धूप निकली सीकर में अगले 2 दिन में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। आज सुबह से सीकर जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए हैं और अब 25 अक्टूबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। आज दिनभर उमस और हल्की बादलों की आवाजाही रह सकती है। बीती रात हवा नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से आसमान साफ होने के कारण तेज धूप निकली हुई है।