टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गुलाबो का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिम्पल कौल 21 अक्टूबर को पाली गरबा महोत्सव में गेस्ट के रूप में पहुंचीं। दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत में उन्होंने अपने टीवी करियर और पाली में बिताए समय के बारे में बताया। सिम्पल ने कहा कि उन्हें पाली के लोग अच्छे लगे और उन्होंने यहां काफी इंजॉय किया। कई टीवी सीरियल में कर चुकी हैं काम सिम्पल कौल ने बताया कि वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अलावा ‘शरारत’, ‘सास बिना ससुराल’, ‘CID’, ‘कहानी घर-घर की’, ‘जीजाजी छत पर हैं’ और ‘यह मेरी लाइफ है’ जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे कुछ और सीरियल में भी नजर आएंगी। राजस्थान के खान-पान और संस्कृति को जानेंगी सिम्पल ने कहा कि पाली के लोग उन्हें काफी अच्छे लगे। उन्होंने यहां खूब इंजॉय किया। उनके मुताबिक, राजस्थान का कल्चर अलग है। वे यहां के खान-पान को भी टेस्ट करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पाली की यादों को अपने साथ ले जाने के लिए वे यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर घूमने और शॉपिंग करने का प्लान बना रही हैं। मौका मिला तो वे दोबारा पाली आना भी पसंद करेंगी।