भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और युवा नेता हिम्मत छीपा ने सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की। यह कार्यक्रम झूपा बस्ती, नया सानवाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया। यहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्लेट बांटी गईं, साथ ही बिस्कुट भी वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना था। हिम्मत छीपा ने बताया कि डॉ. रक्षा भंडारी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह कार्य किया गया, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री मिल सके और उनके चेहरों पर खुशी लाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।