सिरोही जिले की 4 पंचायत समितियों की 72 सीटों और जिला परिषद की 13 सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई। सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो की शाम 6:00 बजे तक लगातार चलती रही। इस दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल में प्रथम चरण के चुनाव की प्रक्रिया पुरी हुई। जिले में सबसे अधिक मतदान आबू रोड में 64.70 प्रतिशत, मंडार में 57.62 प्रतिशत, शिवगंज में 54.3 प्रतिशत और सबसे कम कालंद्री में 46.7 प्रतिशत मतदान रहा। पुलिंग बूथ की पार्टियां देर शाम 7:00 बजे के बाद से वापस रवाना हुई। पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन 23 को व मतदान 24 अक्टूबर को प्रथम चरण में जिले की पंचायत समिति आबू रोड, मंडार, शिवगंज और कालंद्री में पंच व सरपंच पद हेतु मतदान 24 अक्टूबर को होगा। इससे पूर्व 23 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे, वहीं उनकी संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे तक नाम वापिस लेने का समय होगा। उसके तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। मतदान 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् होगी। उप सरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।