सिरियारी थाना इलाके में करमाल चौराहे पर मंगलवार रात पुलिस की नाकाबंदी देख डोडा पोस्त तस्कर भाग निकले। उदयपुर पासिंग सफेद स्कॉर्पियो आती दिखी। नाकाबंदी देखते ही तस्करों ने गाड़ी वापस मोड़ ली। भागने की कोशिश की। पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए स्टॉप स्टिक लगाई। स्कॉर्पियो के टायर पंक्चर हो गए। बावजूद तस्कर गाड़ी भगाते रहे और अंधेरे में गाड़ी छोड़ भाग गए। पुलिस ने लावारिस मिली स्कॉर्पियो की जांच की तो उसमें 462 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। जिसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की है।