अलवर| विश्व हिंदू परिषद की बैठक खंडेलवाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री विजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती और अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी होगी।संगोष्ठी 24 अक्टूबर शाम 4 बजे वैभव गार्डन नमन होटल के पास में होगी। कार्यक्रम महंत ब्रह्ममुनी महाराज, आकाशनाथ महाराज और भिक्खू सुमेध सागर के सानिध्य में प्रस्तावित है। प्रेमसिंह राजावत संयोजक होंगे। विनायक राव देशपांडे मुख्य वक्ता और अजय चांवरिया अध्यक्षता करेंगे।